
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। कमाई के साथ ही फिल्म की ओटीटी डील भी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स के डिजिटल राइट्स लगभग 130 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म रोजाना अच्छी कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ उनकी को-स्टार सारा अर्जुन नज़र आई हैं, जो उनसे करीब 20 साल छोटी हैं। सारा, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं और बचपन से ही कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकी हैं।


